फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Wheat procurement at 14 centers only

14 केंद्रों पर ही गेहूं खरीद

Sun, 16 Apr 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली
अमर उजाला ब्यूरो/ चंदौली Updated Sun, 16 Apr 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
जनपद में स्थापित कुल 58 क्रय केंद्रों से अब तक 14 केंद्रों में खरीद शुरू हुई है। यहां लगभग चार हजार कुंतल गेहूं की खरीदारी की है। वहीं कई क्रय केंद्रों पर अभी तक बोहनी भी नहीं ह़ुई है। जबकि कई केंद्र किसानों के पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं मुख्यालय स्थित जगदीश सराय के यूपी एग्रो केंद्र पर शनिवार को प्रभारी किसानों के आने का इंतजार करते रहे। गौरतलब है कि गेहूं की खरीद तीस जून तक होनी है।
विज्ञापन

इस बार जिले में सिर्फ सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीदारी की जा रही है। इसके लिए कुल 58 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें अब तक कुल 14 केंद्र पर खरीदारी हुई है। जबकि कुल लक्ष्य खरीदारी का एक लाख 15 हजार एमटी रखा गया है। समर्थन मूल्य 1625 रुपये निर्धारित है। अब तक15 दिनों में मात्र  कुल चार हजार कुंतल ही खरीद हो पाई है। वहीं मुख्यालय के जगदीश सराय स्थित केंद्र पर अभी तक बोहनी नहीं हो पाई है। क्रय केंद्रों पर व्यवस्था न होने से भी दिक्कत है। इस संबंध में किसान रमेश सिंह व सुरेंद्र सिंह का कहना है कि गेहूं की बुवाई पीछे होने के कारण कटाई व मढ़ाई में देरी हो रही है। एक सप्ताह में किसानों की गेेहूं की फसल तैयार हो जाएगी जिससे  क्रय केंद्र पर किसानों की भारी भीड़ लगेगी। हालांकि अधिकतर जगहों पर छाया, पानी और अन्य सुविधाओं का अभाव है। अवधेश यादव व सूर्यनाथ सिंह का कहना है कि जिला प्रशासन क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं को देखते हुए सभी व्यवस्था करे। वहीं जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी के के सिंह  का कहना है कि गेहूं खरीद हो रही है, सभी केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक सुविधाए उपलब्ध हैं। अभी आाक कम होने के कारण खरीदारी धीमी है, आने वाले दिनों में तेजी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed