फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Weather will change after June 28, it will rain heavily

28 जून के बाद बदलेगा मौसम, होगी झमाझम बारिश

Tue, 28 Jun 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Weather will change after June 28, it will rain heavily
बीते बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद बादलों के गायब हो जाने से उमसभरी गर्मी का प्रकोप एकबार फिर बढ़ गया है। वहीं 34 डिग्री तक नीचे गिर चुका तापमान एकबार फिर बढ़कर सोमवार को 38.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे उमसभरी गर्मी में लोग परेशान रहे। वहीं मौसम विभाग की ओर से आगामी 28 जून के बाद जिले में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून की बंगाल की खाड़ी वाली शाखा के सक्रिय होने के कारण 28 जून के बाद जनपद में झमाझम बारिश के संकेत मिल रहे हैं। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक मानसून को बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त नमी नहीं मिल रही थी। इसलिए यह 20 जून से चुर्क (सोनभद्र) के पास ठिठका हुआ था पर बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमीयुक्त पुरवा हवा के आवेग के साथ ही यह आगे बढ़कर जिले में प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद झमाझम बारिश के साथ अधिकतम तापमान में कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed