फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Weather changed due to the impact of Cyclone Dana, it became cloudy, it rained

Chandauli News: चक्रवात दाना के असर से बदला मौसम, छाए बादल, हुई बारिश

Mon, 28 Oct 2024 03:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Weather changed due to the impact of Cyclone Dana, it became cloudy, it rained
पीडीडीयू नगर। बंगाल की खाड़ी से उठे दाना चक्रवात का असर रविवार को जिले के मौसम पर भी देखा गया। शनिवार की रात से ही बादल छाने आरंभ हो गए और रविवार की भोर तीन बजे से जिले के कई स्थानों में रिमझिम बारिश हुई। बारिश से जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री पर पहुंच गया। लोगों ने हल्की ठंड का अनुभव किया।
विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात के कारण जिले में बादल छाए रहे और छिटपुट बारिश भी हुई। दाना तूफान के बाद ठंडी हवाओं के चलने से जिले के तापमान में गिरावट देखने को मिली। जिले का अधिकतम तापमान शनिवार के 31 की अपेक्षा दो डिग्री गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

दाना तूफान के कारण स्थानीय जंक्शन से होकर गुजरने वाली अप व डाउन की 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था जिन्हें पूर्ववत चलाया गया। इससे यात्रियों को राहत मिली। हालांकि इस समय हो रही बारिश ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। उनका कहना है कि धान की फसल पक रही है बारिश के कारण फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दाना तूफान के कारण मौसम में परिवर्तन हुआ है। सोमवार तक जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मंगलवार से मौसम सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed