फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Weather changed due to rain, relief from falling temperature

Chandauli News: बारिश से मौसम बदला, तापमान गिरने से मिली राहत

Sat, 10 Aug 2024 05:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Weather changed due to rain, relief from falling temperature
पीडीडीयू नगर। जिले में पिछले तीन दिनों से हल्की से मध्यम बारिश होने तापमान में गिरावट आई है। जिले का अधिकतम तापमान 30 से 32 और न्यूनतम 26 से 27 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं, खेतों में पानी भरने से धान की फसल को संजीवनी मिल गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 12 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को दिन में और शाम को बूंदाबांदी के बाद रात एक बजे बारिश शुरू हुई तो भोर में पांच बजे तक होती रही। शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान एक डिग्री नीचे आ गया। जिले का न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था। बादल छाने और बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। वहीं, पानी के अभाव में सूख रही धान की फसल को संजीवनी मिल गई है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 12 अगस्त तक जिले में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed