फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   weather

पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, तापमान में आई कमी

Mon, 16 Nov 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
weather
पीडीडीयू नगर/कंदवा। मौसम के मिजाज में अचानक परिवर्तन से ठंड में इजाफा हो गया है। वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। सोमवार की भोर से ठंडी पछुआ हवाओं के चलने से दिन में जहां ठंड का असर बढ़ गया वहीं शाम होते ही तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में भी तापमान 25 डिग्री के आसपास बना रहा। वहीं किसान खेतों में काटकर रखे गए धान को बोझ को समेटने और तेजी से खेतों में खड़ी फसल की कटाई में जुट गए हैं। दिल्ली व पंजाब सहित कई अन्य प्रदेशों में रविवार को बारिश होने से जनपद में भी ठंड बढ़ गई। सुबह से ही तेज गति से ठंडी हवा चलने लगी। आलम यह था कि बंद कमरों में तो कुछ राहत रही लेकिन बाहर निकलने पर ठंडी हवा से कंपकपी का एहसास होता रहा। दिन के 11 बजे के लगभग धूप निकली तो कुछ राहत महसूस हुई लेकिन शाम के बाद एकबार फिर ठंड बढ़ गई। रात में शीतलहरी चलने से अच्छी-खासी ठंड का एहसास हुआ। कृषि मौसम विज्ञानी कृष्ण मुरारी पांडेय के अनुसार, पिछले दिनों तेज धूप और उमस से मौसम में बदलाव हुआ है। पछुवा हवा चलने से ठंड के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। दो दिन तक इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है। ऐसे में ठंड बढ़ेगी। किसान भी धान की कटाई और मड़ाई समय से कर लें। कंदवा : सोमवार की भोर से तेज हवाओं ने ठंढ़ के साथ ही किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी हैं। गौरतलब है कि जनपद में अधिकांश जगहों पर अभी धान की फसल खेतों में ही खड़ी है। ऐसे में तेज हवा से धान की फसल के गिरने का अंदेशा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed