{"_id":"688e63ad703dcaf8300c96de","slug":"water-supply-disrupted-due-to-damaged-pipeline-5000-people-from-6-villages-troubled-chandauli-news-c-189-1-svns1011-134584-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने सेे पेयजल आपूर्ति ठप, 6 गांवों के 5 हजार लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने सेे पेयजल आपूर्ति ठप, 6 गांवों के 5 हजार लोग परेशान
विज्ञापन
सकलडीहा। कस्बा में फोरलेन का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण कस्बे के लोग तीन दिन से परेशान है। टिमिलपुर में जलनिगम की पाइप बीते तीन दिन पूर्व टूट जाने से कस्बा सहित 6 गांवों के 5 हजार लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं।
उनका आरोप है कि कार्यदायी संस्था की ओर से टूटे पाइप की मरम्मत कर कनेक्शन न किए जाने से समस्या बनी हुई है। इसे लेकर उनमें रोष पनपने लगा है।
टिमिलपुर में जल निगम की तीन लाख लीटर की पानी टंकी से सकलडीहा, तेंदुईपुर, टिमिलपुर, नागेपुर, सिरोहुपुर, ईटवा, तेंदुई सहित अन्य गांवों के घरों में पेयजल आपूर्ति होती है।
फोरलेन का निर्माण करने वाली कंपनी की लापरवाही से टिमिलपुर में जलनिगम की पाइप तीन दिन पूर्व क्षतिग्रस्त हो जाने से हजारों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों के हो-हल्ला मचाने के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से पाइप लगाने का कार्य शुरू किए तीन दिन बीत जाने के बावजूद कनेक्शन नहीं जोड़े जाने से पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। सावन माह में पूजा-पाठ करने वालों के लिए भी समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
लोग हैंडपंप से पानी लाने के लिए विवश हैं। इस संबंध में एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि शीघ्र ही कार्यदायी संस्था के माध्यम से समस्या दूर करा दी जाएगी।