फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Water hyacinth-filled creek,

जलकुंभी से पटा नाला, पानी निकासी न होने से डूबे खेत

Sat, 13 Aug 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Water hyacinth-filled creek,
नियामताबाद । विकास खंड क्षेत्र के मूसाखाड़ बंधी प्रखंड से औद्योगिक क्षेत्र से पानी निकासी के लिए बना नाला गंगेहरा तक जलकुंभी से भर गया है। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिससे धान की फसल डूब गई है। किसानों ने नाले की सफाई की मांग जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र के जफ़रपुर से पानी निकासी नाला जो मुसाखाड़ बंधी प्रखंड के अन्तर्गत आता है। इस नाले से गंगेहरा तक जलकुंभी जमा हो गयी है, जिससे पानी निकासी नहीं हो पा रही है। इसके चलते चंदरखा, गगेहरा, विलारीडिह, गौरी के ताल में पानी भर गया है। कुछ किसान की धान की रोपाई भी पानी में डूब गई है। वहीं जिनकी धान की रोपाई नहीं हुई वह पानी निकासी का इंतजार कर रहे हैं। पानी का दबाव तहसील कार्यालय तक बना हुआ है। पानी निकासी व नाले की सफाई नहीं होने से किसानों में नाराजगी है। चंदरखा ग्राम प्रधान संजय यादव, तेजू यादव, सहतीपाल, बिपिन तिवारी, राधे, फिरोज, बच्चन, फारून, जगदीश, शिवमोहन, शिवनारायण, देवनाथ ने कहा कि लोगों ने चन्दा एकत्र कर कुछ दूरी तक की सफाई कराई लेकिन पूरी सफाई नहीं होने से परेशानी हो रही है। एसडीएम अविनाश कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं नाले की सफाई व पानी निकासी की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed