फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Water flowing five feet above the bridge, Chakia-Ahraura road stalled

Chandauli News: पुल से पांच फीट ऊपर बह रहा पानी, चकिया-अहरौरा मार्ग ठप

Thu, 03 Sep 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Water flowing five feet above the bridge, Chakia-Ahraura road stalled
चकिया में मूसाखाड बांध से पानी खुलने पर मूसाखाड कर्मनाशा से ढोढनपुर छितमपुर मार्ग के पुल पर उफा
शिकारगंज। भारी बारिश और अहरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण बुधवार को सुबह गरई नदी पर उफान आ गयाई। चकिया-अहरौरा मार्ग पर अमरा दक्षिणी गांव के पास स्थित जर्जर पुल के ऊपर करीब पांच फीट पानी बहने से आवागमन ठप हो गया। इससे मिर्जापुर, सोनभद्र और वाराणसी समेत अन्य क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अहरौरा बांध के फाटक खोलने से गरई नदी में बहाव तेज हो गया है। जर्जर पुल के ऊपर पानी पहुंचने से यातायात ठप हो गया। इससे आसपास के गांवों के बीच संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गरई नदी पर करीब 10 साल से नया पुल निर्माणाधीन है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। वहीं, विधायक कैलाश आचार्य ने बताया कि निर्माणाधीन पुल का काम पूरा कराने के लिए शासन से मंजूरी मिल चुकी है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


कंदवा क्षेत्र में लगातार बारिश और बांधों का पानी छोड़े जाने से कर्मनाशा नदी में नदी में उफान आ गया है। इससे तटवर्ती गांवों और सिवान में बाढ़ का पानी घुस गया है। साथ ही कई सड़कों पर चार फीट ऊपर पानी बह रहा है। इससे परेशान आसपास के गांवों के लोग सुरक्षित ठिकानों की ओर जाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांधों से बड़ी मात्रा में पानी कर्मनाशा नदी में छोड़ा गया है। इससे नदी किनारे बसे अरंगी, लोहरा, कुंवा, अदसड़, ककरैत, करौती, चारी, चिरईगांव, दैथा, मुड्डा, पोखरा धनाइतपुर आदि गांवों के सीवान में फसलें जलमग्न हो गई हैं। वहीं, लोहरा-अरंगी मार्ग, अरंगी-धनाइतपुर मुड्डा मार्ग, ककरैत-अदसड़ मार्ग पर पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है।

ककरैत-दुर्गावती मार्ग पर चार फीट ऊपर पानी बह रहा है। इससे आवागमन ठप हो गया है और यूपी-बिहार का संपर्क भी कट गया है। नदी का पानी निचले हिस्सों में फैलने से लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं। अरंगी गांव में लोगों के घरों में पानी घुसने लगा है। लोहरा-अरंगी, अरंगी-धनाइतपुर-मुड्डा सड़क डूब गई है। एसडीएम सदर संजय राय, बीडीओ बरहनी शरद चंद्र शुक्ल और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजीत सिंह के साथ अरंगी समेत आसपास के गांवों में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों के मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed