फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Water filled from roads to school, office and hospital premises

Chandauli News: सड़कों से स्कूल, कार्यालय और अस्पताल परिसर तक भरा पानी

Thu, 03 Sep 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Water filled from roads to school, office and hospital premises
जलभराव के बाद सकलडीहा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नैपकिन पैड को हटाते ​शिक्षक। संवाद
पीडीडीयू नगर। लगातार बारिश ने जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार को भी दिनभर बारिश जारी रहने से सड़कें और गलियां जलमग्न हो गईं। स्कूलों, दफ्तरों और अस्पतालों के परिसर में पानी भरने से भी लोग परेशान रहे। जरूरी काम के लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं, जलभराव से जगह-जगह लोग फंसे रहे।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह से कहीं हल्की तो कहीं मूसलाधार बारिश होती रही। इससे सड़कों पर पानी भर गया। कलेक्ट्रेट परिसर, जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन गेट, सिंचाई विभाग, बिजली उपकेंद्र समेत अन्य कार्यालयों के सामने पानी भरा रहा। नगर के कैलाशपुरी, रविनगर, पटेल नगर, काली महाल, चतुर्भुजपुर, नई बस्ती, सर्कस रोड, गल्ला मंडी, नई सट्टी, एलबीएस कटरा और फोरलेन पर पानी भरने से लोग परेशान रहे। इसी तरह इलिया में भी सड़कों और गलियों में पानी भरने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कोट-
उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने के कारण जिले में बारिश हो रही है। आगामी 72 घंटों के दौरान जिले के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। - अतुल कुमार सिंह, राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
टांडाकला के कई विद्यालयों में भरा पानी
सचित्र - 18
टांडाकला। बारिश के कारण टांडाकला कंपोजिट विद्यालय द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय महमदपुर जमालपुर और पट्टी ग्राम सभा स्थित पूर्व प्राथमिक विद्यालय के परिसर में पानी भर गया है। प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार पाल ने बताया कि विद्यालय में पानी भरने से पठन-पाठन में परेशानी हो रही है। विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। प्राथमिक विद्यालय महमदपुर जमालपुर के प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश यादव ने बताया कि परिसर में मिट्टी भराई के लिए विभाग को पत्र भेजा गया था। कई बार रिमाइंडर भी भेजा गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया। उधर, पट्टी ग्राम सभा स्थित पूर्व प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजू मिश्रा ने बताया कि परिसर में हर साल पानी भर जाता है। संवाद


स्कूल में पानी भरने से प्रयोगशाला डूबी, पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप
सकलडीहा। बारिश के कारण शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया है। डायट परिसर में संचालित परिषदीय विद्यालय के अलावा पूर्व माध्यमिक विद्यालय की विज्ञान प्रयोगशाला, रसोई घर समेत सभी कमरों में पानी भर गया है। वहीं, सकलडीहा इंटर कॉलेज, पीजी कॉलेज और बिजली कार्यालय जाने वाला मार्ग पहले से जलमग्न है। कोतवाली मार्ग से सम्मे माता मंदिर और नागेपुर सचिवालय जाने वाले रास्ते पर भी पानी भरा है। जनसेवा केंद्र, पैथोलॉजी और मिठाई की दुकानों में भी पानी घुस गया। उधर, बिजली उपकेंद्र सात दिनों से पानी भरा हुआ है। मंगलवार रात करीब 11 बजे तहसील फीडर में फ्लैश होने के बाद तहसील सहित आधा दर्जन से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति करीब पांच घंटे ठप रही। बुधवार को सुबह ग्रामीण फीडर से जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई। बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि कार्यालयों और स्कूलों से पानी की निकासी के लिए सफाईकर्मियों को लगाया गया है। नालियों की भी सफाई कराकर पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद

जलभराव के बाद सकलडीहा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नैपकिन पैड को हटाते शिक्षक। संवाद

जलभराव के बाद सकलडीहा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में नैपकिन पैड को हटाते शिक्षक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed