फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Water arrived through two tankers, people had to struggle

Chandauli News: दो टैंकर से पहुंचा पानी, लोगों को करनी पड़ी जद्दोजहद

Tue, 08 Apr 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Water arrived through two tankers, people had to struggle
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका के वार्ड नंबर-16 अलीनगर समेत कई इलाकों में पानी की टंकी का मोटर जल जाने के कारण तीन दिन से जलापूर्ति ठप है। इसके चलते सोमवार को वार्ड में पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। वार्डवासियों में पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। हालांकि सोमवार को नगर पालिका की तरफ से क्षेत्र में दो टैंकर पानी भेजा गया। टैंकर से पानी लेने के लिए लोगों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
विज्ञापन


अलीनगर वार्ड में लंका रोड पर पानी टंकी का निर्माण कराया गया है। एक और पानी टंकी का निर्माण ब्लॉक परिसर में हुआ है। जिसका स्टार्टर एक साल से खराब है। लंका रोड पर स्थित पानी टंकी का मोटर तीन दिन से जला पड़ा होने के कारण वार्ड नंबर-16, वार्ड नंबर-9 मुगलचक, वार्ड नंबर-3 नई बस्ती, आलमपुर, तारनपुर, मवई सहित अन्य क्षेत्रों के 35 हजार घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। वार्ड के लोगों की तरफ से इसकी शिकायत किए जाने के बाद भी जला मोटर नहीं बदला गया है। हालांकि सोमवार को दो टैंकर से लगभग 6000 लीटर पानी वार्ड में पहुंचाने से लोगों को राहत थोड़ी मिली, लेकिन पानी के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ टैंकर के पास उमड़ पड़ी। टैंकर का पानी लोगों के लिए नाकाफी साबित हो रहा है। सभासद प्रतिनिधि शेख कयामुद्दीन ने बताया कि विभाग की लापरवाही के कारण लोग बार-बार परेशान होते हैं। जल निगम ग्रामीण के एई सीताराम यादव का कहना है कि पानी की टंकी का मोटर जल जाने की शिकायत मिली है। स्टार्टर के एक साल से खराब होने की जानकारी नहीं थी। जल्दी ही मोटर और स्टार्टर बदलवाकर घरों तक पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed