फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Water and Electricity Corporation's rank deteriorated, CDO reprimanded

Chandauli News: जल और विद्युत निगम की रैंक खराब, सीडीओ ने लगाई फटकार

Wed, 28 Aug 2024 04:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Water and Electricity Corporation's rank deteriorated, CDO reprimanded
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की गई। बैठक में बाल विकास अधिकारी (पुष्टाहार) के देरी से पहुंचने पर सीडीओ ने नारजगी जताई। वहीं, विद्युत निगम और जल निगम की रैंक खराब होने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही रैंकिंग में सुधार लाने की हिदायत दी
विज्ञापन


बैठक में सीडीओ ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर जिले में विकास कार्यक्रमों की बेहतर निगरानी की जाए। जिन विभागों की रैंकिंग कम रही उनको सुधार लाने की जरूर है। आगे रैंकिंग खराब पाई गई तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर साफ-सफाई, कन्या सुमंगला योजना में लंबित आवेदन पाए जाने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी को पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने समाज कल्याण विभाग सहित पेंशन से संबंधित सभी विभागों को योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने की प्रकिया में तेजी लाने के लिए कहा। किसान सम्मान निधि योजना के तहत लंबित आवेदनों के निस्तारण के लिए उप कृषि निदेशक को कहा। बीएसए को प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर लापरवाही बरतने वाले अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। साथ ही अच्छा काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed