फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Warning of burning paddy if there is no purchase

खरीद की अवधि नहीं बढ़ाने पर किसानों ने दी धान फूंकने की चेतावनी

Wed, 09 Mar 2022 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Warning of burning paddy if there is no purchase
चंदौली। धान खरीद को लेकर जनपद के किसानों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। धान लदे ट्रैक्टर के साथ किसानों ने बिछिया स्थित धरनास्थल पर धरना दिया। नाराज किसानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। चेताया कि यदि धान खरीद की अवधि बढ़ाकर संबंधित किसानों के धान की खरीद नहीं हुई तो किसान मुख्यालय पर ही अपना-अपना धान फूंक देंगे।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि एसडीएम सदर के आश्वासन के बाद पांच मार्च से ही केंद्रों पर किसानों के धान लदे ट्रैक्टर खड़े हैं। धान खरीद करने और किसानों का अंगूठा लगाने की समय सीमा बीत चुकी है। बावजूद इसके किसानों के धान की खरीद मुकम्मल नहीं हो पायी है। कहा कि चुनाव में तीन दिनों तक धान खरीद प्रभावित रही, लिहाजा खरीद की तिथि तीन दिन बढ़ाते हुए खरीद पूरी की जाए। चेताया कि यदि धान खरीद की अवधि बढ़ाकर खरीद नहीं हुई तो किसान अपना धान फूंक देंगे।
विज्ञापन

भाकियू के मंडल प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि कुछ किसानों का धान ले तो लिया गया है पर अंगूठा नहीं लगा है। जब तक किसानों का अंगूठा नहीं लगेगा तब तक उनके खाते में पैसा नहीं जाएगा। क्रय केंद्र से संबंधित केंद्र संचालक और विपणन अधिकारी चुनाव ड्यूटी में लगे थे। इससे तीन दिन तक खरीद पूरी तरह ठप्प रही। जिनका टोकन और अंगूठा लगाने का दिन विगत शनिवार, रविवार और सोमवार को था, उन किसानों से टोकन के आधार पर न धान खरीदा गया और न ही अंगूठा लग पाया। ऐसी स्थिति में किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप तिवारी ने कहा कि जब तक किसानों के साथ न्याय नही होगा तब तक किसान धरने पर बैठे रहेंगे। जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि शुरू से ही शासन-प्रशासन किसानों के धान खरीद के प्रति उदासीन रहा है। धरना देने वालों में पंकज सिंह, गोपाल सिंह, राजेश सिंह, चुल्हन राम, प्रभावती देवी, ओम प्रकाश, वीरेंद्र यादव, अभय कुमार पटेल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। धान खरीद के मुद्दे पर चल रहे भाकियू के धरने को अखिल भारतीय किसान महासभा ने मंगलवार को अपना समर्थन दिया। साथ ही धान खरीद नहीं होने पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में बड़े किसान आंदोलन की तैयारी कर संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed