{"_id":"696bf02c653809208402604b","slug":"voter-list-will-be-read-out-at-all-booths-today-chandauli-news-c-189-1-svns1010-142680-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: आज सभी बूथों पर पढ़कर सुनाई जाएगी मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: आज सभी बूथों पर पढ़कर सुनाई जाएगी मतदाता सूची
विज्ञापन
चंदौली। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रकाशित मतदाताओं की सूची रविवार को पढ़कर सुनाई जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने शनिवार को पत्र जारी कर बताया कि जिले के सभी मतदेय स्थलों पर अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची पढ़कर सुनाई जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी को किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची 18 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक सभी मतदेय स्थलों पर पढ़कर सुनाई जाएगी।
इसके साथ ही दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए चार विशेष तिथियां निर्धारित की गई हैं। इनमें 17 व 18 जनवरी, 31 जनवरी और फरवरी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पात्र मतदाता सूची में फार्म-6 (घोषणा पत्र के साथ) अपना नाम, फोटो, पता संशोधन, निवास परिवर्तन के लिए आवेदन कर सकेंगे। दिव्यांग मतदाताओं के चिह्नांकन के लिए फार्म-8 भरकर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, बूथ लेवल अधिकारी या विशेष अभियान तिथियों में अपने नजदीकी मतदेय स्थल पर जमा कर सकते हैं।