फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vishakha in 50 meters race and Tanu won in 100 meters

50 मीटर दौड़ में विशाखा व 100 मीटर में तनु ने मारी बाजी

Thu, 20 Oct 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Vishakha in 50 meters race and Tanu won in 100 meters
कमालपुर। कस्बा स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ अवधेश नारायण सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प और चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सबसे पहले हुई 50 मीटर की दौड़ में विशाखा गुप्ता ने बाजी मारी। वहीं 100 मीटर दौड़ में तनु यादव प्रथम स्थान रहीं। दूसरे स्थान पर रेशमा बानो व तृतीय स्थान पर कृष्णा चौबे रहीं। 600 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान बबीता को मिला। द्वितीय स्थान पर खुशबू व तृतीय स्थान पर करीना रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विजेताओं को मेडल व शील्ड देकर के सम्मानित किया। कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं। खेलकूद से स्वास्थ्य काफी अच्छा रहता है। खेल को हमेशा खेल भावनाओं से खेलना चाहिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुदामा जायसवाल, अशोक कुमार पाल, संजय यादव, संजय प्रजापति, मो. इरफान अली अंसारी, अमित जायसवाल, अतुल सिंह, आरिफ जमाल, मनोज यादव, रणजीत मौर्य, शशीकांत मौर्य रहे। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक रामअवतार मौर्य ने की व संचालन शमशेर अली अंसारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed