फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villages submerged due to floods, abandoned houses and built shelters on high places

Villages submerged due to floods,

Fri, 13 Aug 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Villages submerged due to floods, abandoned houses and built shelters on high places
पडा़व-भूपौली मार्ग पर बहादुरपुर गांव के समीप की गई बैरिकेडिंग। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। गंगा के बाढ़ की विभीषिका से तटवर्ती गांवों के लोग त्रस्त हो चुके हैं। दर्जनों गांव गांवों में पानी पहुंच चुका है। हजारों लोग अपना घर छोड़कर ऊंचे और सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं। बाढ़ से घिरे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पशुओं को सबसे ज्यादा दिक्कत है। उनके चारे बर्बाद हो चुके हैं। गंगा का जलस्तर बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक 72.32 मीटर पर स्थिर रहा। हालांकि बुधवार की शाम सात बजे जलस्तर 72.01 मीटर था जो बृहस्पतिवार की सुबह बढ़कर 72.32 मीटर हो गया। रात को 12 घंटे में गंगा का जलस्तर 31 सेमी बढ़ा। अभी भी गंगा खतरे के निशान 71.262 मीटर से 1.6 मीटर ऊपर बह रही है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय ने गंगा में आयी बाढ़ में प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी के लिए जिलाधिकारी संजीव सिंह से वार्ता की। उन्होंने सकलडीहा विधानसभा स्थित कैली गांव में ग़ाजीपुर के किशोर अंकित रावत की डूब जाने की सूचना पर भी डीएम और तहसीलदार से जानकारी ली और त्वरित सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया है। साथ ही डूबे हुए युवक की खोज में लगी एनडीआरएफ की टीम से भी लगातार सम्पर्क बनाकर जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश से पहाड़ी नदियां और नाले उफान पर हैं। इनका पानी पहुंचने से सोनभद्र जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बने बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सभी बांधों में जलस्तर अधिकतम की ओर है। नगवां बांध में 61 फीट पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बांध की जलधारण क्षमता 63 फीट है। आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी के बाद बांध का फाटक खोलकर पानी निकाला जा रहा है। कुल 11 में से आठ फाटक खोले गए हैं। इसी क्षेत्र में सिलहट बंधी के भी छह फीट ऊपर से पानी बह रहा है। यह पानी कर्मनाशा नदी में जा रहा है। इससे चंदौली जिले के नौगढ़, चकिया और चंदौली तहसील क्षेत्र में कर्मनाशा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की आशंका है।
पड़ाव। एसडीएम विजय नारायण सिंह ने बृहस्पतिवार की दोपहर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बहादुरपुर, मढिया, चौरहट का निरीक्षण किया। पशु चिकित्साधिकारी और लेखपाल को बाढ़ ग्रसित क्षेत्र में विशेष ध्यान देने को कहा। पशु चिकित्सा अधिकारी, नियामताबाद को पशुओं के लिए चारे का प्रबंध करने का निर्देश दिया वहीं सभी लेखपालों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रहकर ड्यूटी करें और सर्वे रिपोर्ट भेजते रहें। इसके बाद एसडीएम जलीलपुर बाढ़ चौकी पहुंचे वहां सैकड़ों लोगों को लाई, चना, गुड़ बटवाया।
युवजन सभा के जिलाध्यक्ष ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल
पीडीडीयू नगर। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने बृहस्पतिवार को बाढ़ ग्रसित गांव कुंडाखुर्द, शकुराबाद, कुंडाकला, बहादुरपुर का दौरा किया और लोगों क़े घर घर जाकर उनका हाल जाना। इस दौरान सपा क़े जिला उपाध्यक्ष परवेज अहमद जोखु ने कहा बाढ़ की विभीषिका के चलते कई परिवार दो-चार दिनों से भूखा है। ऐसे में शासन का और यहां के जनप्रतिनिधियों का निष्क्रिय व्यवहार उसकी अकर्मठता एवं अयोग्यता को दर्शाता है। चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ दिया है। सत्ता में आने के बाद से सिर्फ भ्रामक वायदों के सपनें दिखाये जा रहे हैं। इस दौरान अयूब खान,भैयालाल यादव (प्रधान),अजय,विजय जी,शाहिद सिब्बू जी,चंदू,सौरव गिरी,आफ़ताब मौजूद रहे।

कंदवा। लगातार हो रही बारिश और बांधों का पानी कर्मनाशा नदी में छोड़ने से नदी में उफान आ गया है।जिससे नदी के तटवर्ती अरंगी, अदसड़,चारी, चिरईगांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। नदी में बढ़ते पानी को देख लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में लग गए हैं। पानी से अरंगी, लोहरा, कुंआ,अदसड़,ककरैत,करौती,पोखरा, धनाइतपुर, मुड्डा, चारी, चिरईगांवगांवों के सीवान में अरहर, मक्का सहित पशुओं का चारा डूब गया है। वहीं लोहरा -अरंगी मार्ग,अरंगी -धनाइतपुर मुड्डा मार्ग, ककरैत अदसड़ मार्ग पर चार फीट के लगभग पानी बह रहा है। इससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित है। नदी के बढ़ाव से लोग भयभीत हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर तहसीलदार शैलेंद्र कुमार ने अरंगी व अदसड़ गांव का निरीक्षण किया और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने व शासन से हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed