फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers way to build performance

रास्ता बनवान को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 05 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 05 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Villagers way to build performance
भूपौली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाने
विज्ञापन
के लिए रास्ता न होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शित कर रहे लोगों ने कहा कि जल्द मार्ग का निर्माण न कराए जाने पर जिला मुख्यालय पर बेमियादी भूख हड़ताल की जाएगी।


भोपौली गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय व  स्वास्थ्य केंद्र पर जाने के लिए आज तक रास्ता नहीं बना है। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों व प्रशासन से मार्ग के निर्माण की मांग की लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।

 नाराज ग्रामीणों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया और वे लामबंद होकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

 विरोध प्रदर्शित कर रहे  लोगों का कहना रहा कि विद्यालय व अस्पताल तक जाने के लिए कोई संपर्क मार्ग नहीं है। इसके चलते लोगों को पगडंडियों के रास्ते जाना पड़ता है।

 स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। विद्यालय जाते समय वे अक्सर पगडंडी से गिरकर चोटिल हो जाते हैं।

 लोगों ने चेताया कि यदि अविलंब  मांग पर गौर नहीं किया गया तो जिला मुख्यालय पर बेमियादी अनशन किया जाएगा।

 विरोध प्रदर्शन करने वालों में विजय कुमार गुप्ता, संजय सैदपुरी,  मां साध्वी, सविता बनदेवी, रामसूरत कुशवाहा, गोविंद कुमार, अवतार यादव,  संजय यादव व रामनगीना शर्मा आदि शामिल  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed