फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers protest against electricity department

Chandauli News: ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 27 Jun 2023 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest against electricity department
पड़ाव। क्षेत्र के मढि़या गांव के नई बस्ती में दो पूर्व जला ट्रांसफार्मर सोमवार को भी नहीं बदला गया। इससे क्षेत्र में दो दिनों से दो सौ घरों की बिजली गुल है। पानी व अन्य समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि जल्द ही अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

मढिया नई बस्ती में लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर लोगों के घरों बिजली की आपूर्ति होती है। यह ट्रांसफार्मर कुछ दिनों पूर्व जल गया था। काफी मशक्कत के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने दो दिन पूर्व जले हुए ट्रांसफार्मर के स्थान पर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया लेकिन कुछ देर बार वह फिर से जल गया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से लेकिन किसी ने भी उनकी एक न सुनीं। उमस भरी गर्मी में बिजली के बिना पानी व अन्य समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों का सब्र सोमवार को जवाब दे गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली नहीं होने से पंखा,कूलर बंद होने के साथ ही चार्जिंग नहीं होने के कारण मोबाइल भी बंद हो गये है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed