फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers caught the scumbag who was running away after kidnapping the child

Chandauli News: बच्चे का अपहरण कर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा

Wed, 24 May 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Villagers caught the scumbag who was running away after kidnapping the child
फिरौती के लिए पांच वर्षीय मासूम का अपहरण कर भाग रहे युवक को बच्चे के पिता और ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बच्चे को सकुशल छुड़ा लिया और अपहरणकर्ता को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज ने बताया कि चकिया कोतवाली के ताला तेंदुई गांव निवासी बृजराज के पुत्र रमेश (पांच) 21 मई की रात लगभग 12 बजे शहाबगंज थाना के लटाव गांव निवासी दीनानाथ उर्फ कप्तान ने घर से उठा लिया और भागने लगा। लड़के के शोर मचाने पर परिवार वालों की नींद खुल गई।पिता बृजराज ने शोर मचाते हुए दीनानाथ का पीछा किया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी जग गए और बच्चे का अपहरण कर भाग रहे युवक को घेर कर पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार तिवारी और उनकी टीम ने अपहरण कर्ता को गिरफ्तार कर लिया। अपहरणकर्ता युवक ने बताया कि वह फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण कर रहा था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed