फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers caught the headmaster carrying the school plate glass and wheat 

चंदौलीः स्कूल की थाली, गिलास और गेहूं ले जाते प्रधानाध्यापक को ग्रामीणों ने पकड़ा, वीडियो वायरल 

Thu, 11 Nov 2021 09:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 11 Nov 2021 09:36 PM IST
सार

चंदौली में एक स्कूल के लिए आईं नईं थालियां, गिलास और गेहूं को घर ले जाते प्रधानाध्यापक का एक वीडियो वायरल हुआ है।
 

विज्ञापन
Villagers caught the headmaster carrying the school plate glass and wheat 
चंदौली के इलिया के कौड़िहार कंपोजिट विद्यालय में ग्रामीणों की छीनाझपटी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चंदौली में छुट्टी के दिन बुधवार को इलिया के कौड़िहार स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक का स्कूल के लिए आईं नई थालियां, गिलास और गेहूं को घर ले जाने का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें प्रधानाध्यापक के साथ उनका पुत्र भी हेलमेट लगाए दिखता है, जबकि विद्यालय का गेट बंद दिख रहा है।

विज्ञापन


गेट के बाहर ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक को आग बुझाने वाला यंत्र, बच्चों को मिड डे मील खिलाने के लिए आई नई थालियां और गिलास, बिजली का केबल व मिड-डे-मील के लिए बोरे में रखे गेहूं को बाइक पर ले जाते वक्त पकड़ लिया था। ग्रामीणों ने अग्निशमन यंत्र और गेहूं को ले जाने की बाबत पूछा तो प्रधानाध्यापक खाली पड़े यंत्र को रिफलिंग कराने व गेहूं को पिसाने की बात कही थी।
विज्ञापन


वहीं गिलास व थाली के बारे में वे कोई जवाब नहीं दे पाए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तत्काल बीएसए व खंड शिक्षा अधिकारी को दे दी। वहीं सामग्रियों को ले जाने का वीडियो भी वायरल कर दिया। मामले का संज्ञान में लेते हुए बीएसए सत्येंद्र सिंह ने पूरे प्रकरण की जांच बीईओ अरविंद यादव को सौंप दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ ने पूरे प्रकरण की जानकारी ली

बृहस्पतिवार को विद्यालय पहुंचे बीईओ ने ग्रामीणों के समक्ष प्रधानाध्यापक से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। प्रधानाध्यापक ने उनसे भी गेहूं को पिसाने और अग्निशमन यंत्र को रिफिल कराने की बात कही। वहीं बिजली का केबल, नई थाली और गिलास की बात पर विद्यालय में टाइल्स लगाने के कार्य में हो रहे अवरोध के कारण उन्हें दूसरी जगह रखने की बात कही।

विद्यालय की सामग्री किसी भी शिक्षक या प्रधानाध्यापक को कहीं ले जाने की अनुमति नहीं है। पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रेषित की जा रही है। - अरविंद यादव, बीईओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed