{"_id":"ffa1038c1de777743f1f1ec4c671c427","slug":"villagers-angry-to-prevent-the-repairs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरम्मत रोकने से गुस्साए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरम्मत रोकने से गुस्साए ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 09 Sep 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनोें कार के धक्के से क्षतिग्रत मंदिर के मरम्मत कार्य को पुलिस द्वारा मंगलवार को रोके जाने से गांव में तनाव हो गया।
स्थिति की गंभिरता को देखते हुए बाद में पुलिस ने मंदिर के निर्माण के लिए इजाजत दे दी। तब ग्रामीण शांत हुए।
दुलहीपुर जीटी रोड के किनारे स्थित महादेव मंदिर में पिछले दिनों अनियंत्रित मारुति कार के घुस गई थी जिससे मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।
इस घटना में कार चालक की मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर मंगलवार को मंदिर के मरम्मत कार्य शुरू कराया।
इसी बीच किसी ने पुलिस में यह सूचना दे दी कि नाली को पाटकर कुछ लोग मंदिर का निर्माण कार्य करा रहे हैं। सूचना के बाद सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र गिरी मौके पर पहुंच गए और मंदिर के निर्माण कार्य को रोक दिया।
ग्रामीणों को इसकी जानकारी होते ही वे मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और गांव में तनाव हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस को गलत सूचना दी है।
स्थिति नियंत्रण से बाहर होता देख पुलिस ने मंदिर के मरम्मत की इजाजत दे दी।
इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र गिरी का कहना रहा कि किसी ने फोन पर नाली पाटकर मंदिर बनाए जाने की सूचना दी इस आधार पर यहां पहुंचा गया ग्रामीण नाली को छोड़कर मंदिर का मरम्मत कार्य करा सकते हैं। किसी को एतराज नहीं होगा।