{"_id":"6526e09a7090e90820091518","slug":"villagers-angry-over-non-availability-of-drinking-water-protested-chandauli-news-c-189-1-svns1012-4217-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पेयजल आपूर्ति न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पेयजल आपूर्ति न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
। नियामताबाद विकास खंड के जलीलपुर गांव में पानी आपूर्ति बंद होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह ट्यूबवेल पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। पड़ाव से गोधना चौराहा तक बन रहे सिक्स लेन सड़क निर्माण के दौरान पाइप लाइन फटने से एक पखवाड़े से गांव में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
पड़ाव चौराहा से गोधना चौराहा तक 11 किमी सड़क को सिक्स लेन करने का कार्य किया जा रहा है। एक पखवाड़ा पहले कार्य के दौरान सड़क के किनारे बिछाई गई पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे जलीलपुर गाव में पानी की आपूर्ति बंद हो गई है। वहीं जहां पानी की आपूर्ति हो भी रही है तो गंदे पानी। इसकी शिकायत कार्यदाई संस्था से की गई।
सुनवाई न होने पर जल निगम के अधिकारियों से भी शिकायत की गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही क्षतिग्रस्त पाइपलाइन ठीक नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जमील खां, गुदरु साव, शहाबुद्दीन खां, इम्तियाज अंसारी, मुन्नू आदि रहे।