फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Villagers agitation

ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 26 Feb 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Thu, 26 Feb 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Villagers agitation
 क्षेत्र के अरंगी गांव में बुधवार की अपराह्न करीब तीन बजे ग्रामीणों ने
विज्ञापन
मार्ग निर्माण में अनियमितता एवं सड़क की पटरी का निर्माण न होने के विरोध में ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।


 इस दौरान ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मार्ग पर न तो भट्ठी फेंकवाई जा रही और ना ही गिट्टी  कुटाई के समय पानी का छिड़काव किया जा रहा है।



बता दें कि अरंगी गांव के दक्षिण तरफ नदी के किनारे पीडब्ल्यूडी द्वारा तीन सौ मीटर सड़क निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। निर्माण के तहत मार्ग पर बड़ी गिट्टीयां पड़ चुकी है। उसके बाद ठेकेदार द्वारा जगह जगह भट्ठी फेंकवाकर छोटी गिट्टियाें का दबाने का कार्य रोलर द्वारा करवाया जा रहा है।


 इसी दौरान मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने मार्ग पर भट्ठी फेंकने , सड़क किनारे पटरी निर्माण और पानी का छिड़काव कर रोलर से गिट्टियाें  को दबाने की मांग करते हुए सड़क निर्माण कार्य रोक दिया।


ग्रामीणों का कहना था कि बिना पटरी के सड़क बनने पर कुछ दिनों बाद ही सड़क गड्डे में गिर जाएंगी। इससे सड़क का लाभ गांव के लोगों को नहीं  मिल पाएगा। जब इतना पैंसा लगाकर सड़क निर्माण कराया जा रहा है तो पटरी को भी बनाना आवश्यक है।

लोगों ने इसकी सूचना मार्ग निर्माण के जेई सत्येंद्र सिंह को भी दी। इस संबंध में जेई सत्येंद्र सिंह का कहना है कि पटरी निर्माण के लिए कोई इस्टीमेट नहीं बना है। मार्ग बनने से पहले ही मिट्टी फेंकवाकर पटरी बनवाया गया था।


लेकिन बारिश के चलते मिट्टी बह गई। यथासंभव प्रयास करके फिर से पटरी बनाने का प्रयास किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में धनवंतरी पांडेय, पिंटू सिंह, डब्ल्यू सिंह, अखिलेश सिंह, आलोक सिंह, गुड्डु दूबे, अभिषेक सिंह, अंजनी सिंह, जाबी अली, अम्तियाज अली, मनोज सिंह, राकेश सिंह, मनीष सिंह, पवन, सुदामा पांडेय, विनोद सेठ, शमशेर अली, फिरोज अली, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed