{"_id":"57c09e924f1c1b4a38d4f631","slug":"villagers-agitated","type":"story","status":"publish","title_hn":" ग्रामीणों ने चक्का जाम कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने चक्का जाम कर जताया विरोध
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 27 Aug 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चहनियां(ब्यूरो)। बाढ़ की विभीषिका झेल रहे गंगा के तटवर्ती लक्ष्मणगढ़ ग्राम सभा के सिंगहा गांव में अब तक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के नहीं पहुंचने से नाराज होकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को दोपहर में गांव के सामने ही चहनियां सैदपुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे बलुआ थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को राहत सामग्री दिलाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ की वजह से सिंगहा गांव पूरा डूबा हुआ है। लोग जरूरत के सामान के लिए भी तरस रहे हैं। सर्वाधिक परेशानी मवेशियों के चारे को लेकर हो रही है। गांव में चार से पांच फीट पानी जमा होने की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बावजूद इसके गांव में न तो प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और न ही जनप्रतिनिधियों ने ही किसी तरह की सुधि ली है।
इसे लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और दोपहर बारह बजे ग्रामीणों ने गांव के सामने ही चहनियां सैदपुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे बलुआ थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने ग्रामीणों की समस्या सुनी और एसडीएम सकलडीहा से फोन पर वार्ता की। इसके बाद आश्वासन दिया कि जल्द ही गांव में दो नाव की व्यवस्था करा दी जाएगी। मवेशियों के लिए भूसा आदि दिया जाएगा। इस पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।