फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Village heads will get CM Panchayat incentive honor

ग्राम प्रधानों को मिलेगा सीएम पंचायत प्रोत्साहन सम्मान

Mon, 05 Jul 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Village heads will get CM Panchayat incentive honor
चंदौली। ग्राम प्रधानों को सीएम पंचायत प्रोत्साहन सम्मान से नवाजा जाएगा। प्रधानों को ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। इसके बाद प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले प्रधानों को समिति से साक्षात्कार के बाद मौका दिया जाएगा। पुरस्कार के लिए उन्हें 100 सवालों के जवाब देने होंगे। यदि 45 प्रतिशत से अधिक अंक मिले तो प्रधान पुरस्कार की रेस में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 734 ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए हैं। इसमें कई ऐसे प्रधान भी शामिल हैं, जिन्हें समाज सेवा और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान करने के बाद चुनाव लड़ा। ऐसे लोग अगर पंचायतीराज विभाग की वेबसाइट हमारी पंचायत पोर्टल पर आवेदन करेंगे तो उन्हें मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार मिलना तय है। पुरस्कार के लिए कोविड प्रबंधन के साथ ही छह क्षेत्रों को चुना गया है। हर क्षेत्र में अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

स्वच्छता और आपदा प्रबंधन पर ज्यादा अंक
चंदौली। पंचायतीराज विभाग की ओर से पुरस्कार की रेस में शामिल प्रधानों से सही जवाब पर निर्धारित अंक दिया जाएगा। इसमें कोविड प्रबंधन पर 17 प्रतिशत, स्वच्छता प्रबंधन पर 20, पर्यावरण सुरक्षा पर 12 प्रतिशत, बेहतर स्वशासन पर 18, सामाजिक सौहार्द एवं सहभागिता पर 14, ग्राम पंचायत विकास योजना पर 19 प्रतिशत अंक निर्धारित है। 40 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले ग्राम प्रधानों को पुरस्कार के लिए चुना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति करेगी प्रधानों का चयन
चंदौली। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चयन समिति का गठन किया गया है। इसमें सीडीओ उपाध्यक्ष, डीपीआरओ सदस्य सचिव होगे। जबकि सीएमओ, डीडीओ, डीएसटीओ और एडीपीआरओ को सदस्य नामित किया गया है।

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ग्राम प्रधान ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके बाद समिति के द्वारा उनका चयन किया जाएगा। ब्रह्मचारी दुबे, डीपीआरओ।
रिपोर्ट रविकांत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed