फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Village head will inform those who burn stubble

पराली जलाने वालों की सूचना देंगे ग्राम प्रधान

Thu, 12 Nov 2020 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Village head will inform those who burn stubble
चंदौली। खेत में धान की फसल कटाई के बाद पराली जलाने वालों पर प्रशासन सख्त हो गया है। अब ग्राम प्रधान जिला और तहसील प्रशासन के अधिकारियों को पराली जलाने वालों की सूचना देंगे। साथ ही गांव के किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान से अवगत कराएंगे। बुधवार को सदर ब्लाक में बैठक के दौरान बीडीओ राहुल सागर ने ग्राम प्रधानो कों निर्देश और प्रशासन का सहयोग करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

बीडीओ राहुल सागर ने कहा कि खेत में अवशेष प्रबंधन करके किसान पाराली निस्तारण की समस्या से निजात पा सकता है। लेकिन कुछ किसान तमाम निर्देशों के बाद भी जिला प्रशासन के फरमान को दकिनार करने की कोशिश कर सकते है। कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने में ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जाएगा। ग्राम प्रधान पराली जलाने वालों को चिन्हित करके पुलिस, तहसील, जिला प्रशासन और कृषि विभाग के अफसरों को सूचना देंगे। प्रधानों ने कहा कि वह गांव में किसानों को जागरुक करने के लिए चौपालों में बैठक करके जानकारी देंगे। मांग किया कि राजस्व विभाग, कृषि और पंचायत विभाग के कर्मचारियों को गांवों में भेजकर अधिक रकबे वाले किसानों से पराली नहीं जलाने के लिए शपथ पत्र लिया जाय। इसके बाद अगर कोई नियम विरुद्ध कार्य करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। इस दौरान ग्राम प्रधान अशोक यादव, बालेश्वर सिंह, सत्येंद्र सिंह, जनार्दन यादव, अशोक सिंह, जफीर अहमद, पुष्पराज सिंह, लियाकत अली, बालमोहन, सुरेंद्र सिं ह, संजीव सिंह, आशीष साहनी, संजीव मौर्य, राजेंद्र भारती, उमेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

चंदौली। केवीके कृषि वैज्ञानिकों ने बुधवार को सदर ब्लाक के करेमुआ गांव में जागरुकता गोष्ठी में किसानों को पराली निस्तारण के संबंध में जानकारी दी। इसमें केवीके प्रभारी डा. एसपी सिंह, डा. समीर पांडेय ने बताया कि पराली से जैविक खाद बनाकर मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा कंबाइन मशीन से भी पराली का निस्तारण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed