फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Village head and SP leader cleaning the drain with own money

खुद के पैसे से ड्रेन की सफाई करा रहे ग्राम प्रधान व सपा नेता

Sun, 20 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Village head and SP leader cleaning the drain with own money
बरसात के दिनों मे हेतमपुर ड्रेन ओवरफ्लो होकर किसानों की खड़ी धान की फसल को गला देता है और जलभराव होने के कारण रबी के फसलों की बोआई भी प्रभावित होती है। करीब आधा दर्जन गांव इससे प्रभावित होते हैं। किसानों की समस्याओं के निदान के लिए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. विनोद बिंद व कवई पहाड़पुर की निर्विरोध निर्वाचित ग्राम प्रधान रमा देवी निजी खर्च से इकबालपुर से कमालपुर तक जेसीबी मशीन से ड्रेन की सफाई कराने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

डा. विनोद बिंद ने बताया कि किसानों की समस्या वर्षों पुरानी है। अब तक किसानों को केवल आश्वासन की घुट्टी पिलाई गई है। हेतमपुर-चिलबिली ड्रेन से करजौरा, हेतमपुर नौरंगाबाद, मड़ैया, इनायतपुर, कवई खरिहनिया, पहाड़पुर, ढोढियां कोहना कमालपुर व कमालपुर के किसानों के खेतों में अक्सर बरसात का पानी तबाही मचाया करता है। सैकड़ों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो जाती है। ग्रामीणों के कहने पर प्रधान रमा देवी निजी धन से ड्रेन की सफाई करा रही हैं ताकि फसल बर्बाद होने से बचाई जा सके। प्रधान के इस कार्य पर किसान बालेश्वर बिंद, राधेश्याम यादव, नंदू यादव, विजेंदर, भानु ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed