फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vikram hugged the moon, echoed Jan-Gana-Mana

Chandauli News: विक्रम ने किया चांद का आलिंगन, गूंजा जन-गण-मन

Thu, 24 Aug 2023 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Vikram hugged the moon, echoed Jan-Gana-Mana
पीडीडीयू नगर। भारत ने बुधवार को चंद्रमा पर विक्रम यान को सफलतापूर्वक उतार दिया। पूरे जिले के लोगों ने इस इतिहास को बनते देखा। स्कूलों में इसका प्रसारण किया। विक्रम लैंडर के चांद को छूते ही राष्ट्रगान गूंजने लगा। जगह-जगह आतिशबाजी की गई। इससे पहले प्रार्थना चलतीर ही।
विज्ञापन

रूस के लूना चंद्रमिशन के असफल होने के बाद लोगों की धुकधुकी बंधी थी। लिहाजा लोग बुधवार को सुबह से ही चंद्रयान मिशन के तीसरे अध्याय की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे थे। शाम को जैसे ही लैंडर के उतरने का समय आया लोग दम साध कर टेलीविजन पर टकटकी लगाए रहे।
विज्ञापन

स्कूलों में भी इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए थे । छात्रों को बुलाया गया था। सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। जैसे ही चांद पर विक्रम लैंडर उतरा तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबुरी में यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीत गाए। ज्योति कांन्वेंट स्कूल में छात्रों ने ईश्वर से प्रार्थना की। चंद्रयान बनाकर वैज्ञानिकों को एवं देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। एसजी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रसारण किया गया जिसे शिक्षकों व छात्रों ने देखा। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंद्रयान को चांद पर उतरते देखा गया। प्रो. संजय पांडेय, प्रो. अरुण, डाॅ. अमितेश, डाॅ. मेहबूब, राहुल, रंजीत, रणजीत, सुरेंद्र, सुनील, रामप्रकाश, सीताराम, सुजीत आदि उपस्थित रहे। इसी तरह लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने चंद्रयान की लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखा।
सनबीम स्कूल में प्रार्थना सभा हुई। बच्चों को चंद्रयान के बारे में बताया गया। निदेशिका श्वेता कानूडिया ने उप - प्रधानाचार्या स्मृति खन्ना, ऋतु कपूर आदि उपस्थित रहे। कमालपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रैपुरा पर बुधवार को चंद्रयान का चंद्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण छात्रों अध्यापकों ने देखा। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक देवेन्द्र प्रताप यादव, संजय कुमार, अपरबल, हरिओम तिवारी, सुनीता यादव, मंजू यादव उपस्थित रहीं। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल में आयोजित सभा में बच्चों ने चंद्रयान के लैंडिंग के लिए प्रार्थना की। शाम के वक्त चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बच्चों ने लाइव प्रसारण देखा। इस मौके पर प्रधानाचार्य अर्चना सोनी ,प्रेम कुमार, किरण शर्मा, निक्की , दिव्या ,भागेश्वरी, विशाल शर्मा, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।



शाम छह बजे चंद्रयान के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रूव पर लैंडिंग करते ही युवाओं ने भारत माता के जयकारे लगाए। वहीं जगह जगह अतिशबाजी कर खुशियां मनाई। पीडीडीयू नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह और आशीष सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में चंद्रयान के सफल परीक्षण पर सब्जी मंडी में जमकर जश्न मनाया। अतिशबाजी की और जयकारे लगाए। मिठाइयां बांटी। अशोक सोनकर तिलक, सौरभ चंद्रा, सौरभ जायसवाल, जय सिंह, जितेंद्र गुप्ता, मोहित श्रीवास्तव, प्रिंस जायसवाल, दिपेश गुप्ता,विवेक सिंह, जितेंद्र मिश्रा, रोशन कुमार आदि उपस्थित रहे।

चकिया संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं सीधा प्रसारण देखा। मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने वार्ड नंबर नौ विभूति नगर में संतोष सिंह के आवास प्रसारण की व्यवस्था की थी। पड़ाव संवाददाता के अनुसार स्थानीय चौराहे पर युवाओं ने एक दूसरे को मिठाइयां बांटी। अनिल गुप्ता गुड्डू, संदीप मौर्य, प्रकाश गुप्ता, विपिन सिंह, दीपक शर्मा, अमित राम, भारत, श्रवण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed