फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vigilance will save life, colorful sweets can spoil health

सतर्कता बचाएगी जीवन, रंग बिरंगी मिठाईयां बिगाड़ सकती हैं सेहत

Sat, 21 Aug 2021 06:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Vigilance will save life, colorful sweets can spoil health
पीडीडीयू नगर। होली, दिवाली का त्योहार हो या फिर रक्षाबंधन इन त्योहारों में मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। मांग ज्यादा और उत्पादन कम होने से इसमें मिलावट भी होने लगती है।
विज्ञापन

दूध और खोवा में भी मिलावट होती है। त्यौहारों के दौरान रंग-बिरंगी मिठाइयां भी मिलने लगती हैं। देखने में ये आकर्षक होते हैं लेकिन यदि ये मिलावटी हैं तो घातक भी हो सकते हैँ। ऐसे में हम सतर्क रह कर ही मिलावटी मिठाइयों से बच सकते हैं। सतर्कता ही जीवन बचाएगी। इस त्योहारी सीजन में आप स्वयं जागरूक बनकर मिलावटखोरी से बच सकते हैं। डॉ.उमाशरण पांडेय ने बताया कि मिलावटी खोवा से पेट दर्द, डायरिया, पेट में मरोड़, भारीपन, एसीडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा मात्रा में सेवन कर लिया तो वे बहुत ही खतरनाक हो सकते हैं। इसकी वजह इसमें लिटमस पेपर का मिलाया जाना है, जो पानी को सोखने की क्षमता रखता है। इसके साथ ही इसमें टेलकम पाउडर, चूना, चॉक और सफेद केमिकल्स जैसी चीजों की मिलावट भी होती है। ऐसे खोवा से बनी मिठाइयों से किडनी और लीवर पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। इतना ही नहीं इससे फूड प्वाइजनिंग, डायरिया जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं।
विज्ञापन

--------
इस तरह से करें मिलावट की पहचान---
दूध में मिलावट की पहचान
दूध की बूंद को चिकनी सतह पर गिराएं। यदि बूंद धीरे बहे और सफेद निशान छोड़े तो शुद्ध दूध है। मिलावटी दूध की बूंद बिना निशान छोड़े तेजी से बह जाएगी। यूरिया की मिलावट पहचानने के लिए टेस्ट ट्यूब में थोड़ा दूध और सोयाबीन या अरहर पाउडर मिलाएं। पांच मिनट बाद लाल लिटमस पेपर इसमें डुबोएं। अगर पेपर का रंग नीला हो जाय तो यूरिया मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
चांदी के वर्क की पहचान
अपनी उंगलियों से मिठाई के ऊपर लगे चांदी के वर्क को साफ करने का प्रयास करें। यदि यह उंगलियों पर चिपक जाता है, तो इसका मतलब है कि चांदी के वर्क में एल्यूमीनियम मिलाया गया है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो इसका मतलब है कि मिठाई खाने के लिए सुरक्षित है।

---------
खोवा में मिलावट की ऐसे करें पहचान
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के मुताबिक थोड़ी सी जागरूकता बढ़ाकर हर व्यक्ति मिलावटखोरी पकड़ सकता है। खोवा में मिलावट पकड़ने के लिए थोड़ा हाथ में लें। ऊपर से आयोडिन टिंचर मिलाएं। अगर नीला रंग आ जाता है तो यह मान लें कि इसमें मिलावट जरूर है। इसके अलावा मिठाइयों पर लगने वाली क्वायल (सिल्वर) भी जांच सकते हैं। एल्यूमीनियम वाली क्वायल नुकसानदेह होती है।
--------------
रिपोर्ट--- सुजीत शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed