फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Video of recovery goes viral, two policemen suspended

वसूली का वीडियो वायरल, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

Fri, 27 May 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Video of recovery goes viral, two policemen suspended
चंदौली। जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के लेवा तिराहे के समीप वाहनों को पास कराने के दौरान एक सिपाही के द्वारा वसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी अंकुर अग्रवाल ने पिकेट पर तैनात दो पुलिस कर्मियों को निलंबित करने के साथ ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी किया है । साथ ही मामले की जांच के लिए एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी को सौंपा है ।
विज्ञापन

मिर्जापुर जनपद के रास्ते गिट्टी लदे ट्रक व अन्य वाहक बबुरी थाना क्षेत्र के लेवा मोड़ से बिहार और अन्य जगहों की ओर जाते हैं । ऐसे में इस तिराहे पर रोजना पुलिस की पिकेट लगाई जाती है । शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ । जिसमें यह दावा किया गया कि लेवा तिराहे पर तैनात दो सिपाहियों में एक पुलिसकर्मी ट्रक के खलासी से कुछ पैसे ले रहा है। एसपी अंकुर अग्रवाल मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पुलिस कर्मियों निलंबित कर दिया और इसकी जांच एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed