फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Video of collecting money in the name of giving measles goes viral, Lekhpal suspended

खसरा देने के नाम पर पैसे वसूलने का वीडियो वायरल, लेखपाल निलंबित

Sat, 19 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Video of collecting money in the name of giving measles goes viral, Lekhpal suspended
तहसील में तैनात लेखपाल द्वारा खसरा दिए जाने के नाम पर वसूली किए जाने वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो शुक्रवार का है जिसमें लेखपाल खसरा देने के लिए तय शुल्क से अधिक रुपये लेते हुए दिख रहे हैं। एसडीएम अतुल गुप्ता ने इसे गंभीरता से लेते हुए लेखपाल को शनिवार को निलंबित कर मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी दी है।
विज्ञापन

मामला नौगढ़ इलाके के बरवाडीह गांव का है। किसानों को बैंक से केसीसी फसली ऋण का लोन लेने के लिए खसरा की कॉपी लगानी होती है। जमीन के कागजात की हैसियत के अनुसार बैंक लोन देता है। चकरघटृटा थाना क्षेत्र में तैनात हल्का लेखपाल राजीव सिंह को बजरडीहा, चकरघट्टा और बरवाडीह गांव का प्रभार दिया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि तहसील परिसर में ही लेखपाल द्वारा तय शुल्क से अधिक की मांग को वैधानिक शुल्क बताया जा रहा है। खसरा देने का शासन की ओर से निर्धारित शुल्क केवल दो रुपये है जबकि लेखपाल इसके लिए 50 रुपये की वसूली किया। राजकुमार पाल नामक युवक द्वारा इसका विरोध करने और अपने को गांव का प्रधान बताने पर भी लेखपाल इसे शासन द्वारा निर्धारित शुल्क बता रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही तहसील के लेखपालों के साथ अन्य तहसील कर्मियों में खलबली मच गई। आरोपी लेखपाल का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया है जबकि प्रथम दृष्टया वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने देर शाम लेखपाल को निलंबित कर दिया है। नौगढ़ एसडीएम डॉ. अतुल गुप्ता का कहना है कि वीडियो के आधार पर लेखपाल राजीव सिंह को निलंबित कर जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed