{"_id":"604913feac0e4a4eb8778d41","slug":"vehicle-thief-arrested-in-chandauli-and-four-bikes-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद, चंदौली, मिर्जापुर, वाराणसी में वारदातों को दिया अंजाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद, चंदौली, मिर्जापुर, वाराणसी में वारदातों को दिया अंजाम
Thu, 11 Mar 2021 12:16 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले की अलीनगर पुलिस ने बुधवार की सुबह महेवा गांव के समीप लंका रोड पर चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन अन्य बाइक भी बरामद की। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वाहन चोर गिरोह ने जिले के अलावा मिर्जापुर और वाराणसी में भी वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि एसएसआई रमेश यादव, एसआई श्रीकांत पांडेय मय पुलिस टीम सेे साथ बुधवार को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस बीच मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने महेवा गांव के समीप लंका रोड पर नाकेबंदी कर चोरी की बाइक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें मवई खुर्द के सिवान में बने एक अहाते से बरामद किया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथियों ने अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा, रेमा, मिर्जापुर के अदलहट थाना क्षेत्र के मठना व मुगलसराय कोतवाली के जलीलपुर सहित वाराणसी के कई स्थानों पर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुुसार बाइक चोरी करने और उसे बेचने के मामले में उसके साथी विकास सोनकर, लवकुश कुमार, सिद्धार्थ साहनी, संतोष कुमार, रतन सोनकर व शीश मोहम्मद को पांच मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस टीम में विवेकानंद सिंह, नीरज सिंह, प्रवीण कुमार, धर्मेंद्र यादव अजीत यादव आदि शामिल रहे।