फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   VDA demolished illegal construction with JCB

वीडीए ने जेसीबी से ढहाए अवैध निर्माण

Thu, 21 Oct 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
VDA demolished illegal construction with JCB
नियामताबाद। वाराणसी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देश पर वीडीए की टीम ने जोनल अधिकारी सीबी दीक्षित के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को पीडीडीयू नगर पालिका परिषद के आलूमिल स्थित विश्वनाथ नगर कालोनी में अवैध कालोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने कालोनाइजर द्वारा बनवाए गये अवैध निर्माणों को जेसीबी से ढहा दिया। इससे पीडीडीयू नगर व आसपास के क्षेत्र के कालोनाइजरों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

वीडीए के जोनल अधिकारी अधीनस्थों व पुलिस बल के साथ आलूमिल स्थित विश्वनाथ नगर कालोनी में अमित जायसवाल द्वारा विकसित की जा रही कालोनी में पहुंचे। यहां प्लॉटों की बाउंड्री, सड़कों व खम्भों को भी जेसीबी से जमींदोज कर दिया गया। वीडीए की इस कार्रवाई से आसपास के कालोनाइजरों में हड़कंप मचा रहा। जोनल अधिकारी ने बताया 20 बीघे में अवैध कालोनी बनाई जा रही थी। बिना नक्शा व लेआउट पास कराए अवैध तरीके से प्लॉटों को विकसित कर बेचा जा रहा है। कहा कि कोई भी व्यक्ति प्लाट खरीदने से पूर्व वीडीए से उसकी पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करे। इस मौके पर रामनगर के जोनल अधिकारी देवचंद, जेई आरके सिंह, जेई अनिल सिंघल, सुपरवाइजर रमेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed