{"_id":"d619744d56e4f996688f264cca157f15","slug":"vc-students-blew-mannequin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने फूंका कुलपति का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने फूंका कुलपति का पुतला
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Sun, 18 Jan 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने सतेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में शनिवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति का पुतला फूंक विद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि महाविद्यालय प्रशासन अभी तक बैक पेपर और श्रेणी सुधार परीक्षाओं का परिणाम घोषित नहीं किया है। जिससे छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सतेंद्र यादव ने कहा कि 22 जनवरी को परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया जाए। छात्र अध्यक्ष ने चेताया कि यदि महाविद्यालय प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करता है तो छात्र उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
जिसकी सारी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में कपिल यादव, अंकित, अनिल, निरंजन, विकास, राहुल, संजय, महेंद्र और नरोत्तम सिंह समेत काफी संख्या में अन्य छात्र व नेेता शामिल रहे।