{"_id":"58cee7dc4f1c1b2e4a1a15c7","slug":"vase","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश यात्रा निकाली
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 20 Mar 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा निकालती महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के महुंजी गांव में कलश यात्रा के साथ रामकथा की शुरुआत हुई। गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा ने पूरे इलाके का भ्रमण किया और कथा स्थल पर पहुंच कर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा से वातावरण भक्तिमय हो गया। सोमवार से यहां कथा होगी। महुंजी गांव में पिछले कई वर्षों से तीन दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन होता चला आ रहा है।
रामकथा के पहले दिन रविवार को सुबह कलश यात्रा निकाली गई थी। नए परिधान धारण कर महिलाएं, किशोरियां और पुरुष सिर पर कलश लेकर चल रहे थे। कलश यात्रा कथा मंडप से शुरू होकर काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, डीह बाबा के स्थल होते हुए पुन: कथा मंडप पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान लोग जय श्रीराम, हरहर महादेव, धर्म की जय हो, विश्व का कल्याण हो का नारा लगाते चल रहे थे। आयोजन समिति के डॉ. लाल बहादुर सिंह और ध्रुव सिंह ने बताया कि कलि काल के भय ताप से ग्रसित मानव के कल्याण के लिए रामकथा का आयोजन किया गया है। इस दौरान हरिद्वार सिंह, राजेश सिंह, हरिओम गुप्ता, बशीर अंसारी, सविता, तारा, सीता, सोनी, सुनीता, प्रियंका, हीरामन, छोटू सिंह आदि मौजूद रहे।