फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vasantpur road connecting to Kandwa Kakrait road is in bad condition

कंदवा ककरैत मार्ग से जोड़ने वाला वसंतपुर मार्ग बदहाल

Mon, 28 Feb 2022 06:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
Vasantpur road connecting to Kandwa Kakrait road is in bad condition
कंदवा। क्षेत्र के वसंतपुर गांव को कंदवा ककरैत मार्ग से जोड़ने वाला करीब पांच सौ मीटर लंबे सीसी रोड क्षतिग्रस्त हो गई है। बनने के बाद से इसकी मरम्मत नहीं हुई है। इससे यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। इससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वसंतपुर गांव को कंदवा ककरैत मार्ग से जोड़ने के लिए गांव के उत्तर तरफ जिला पंचायत की ओर से वर्ष 2002 में पांच सौ मीटर लंबी सीसी रोड का निर्माण कराया गया था। मरम्मत के अभाव में वर्तमान में रोड काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। गांव के रामलखन यादव, सुरेश, कन्हैया, गोपाल, भरत ने जिलाधिकारी से मार्ग के मरम्मत की मांग की है। इस संबंध में बरहनी सेक्टर नंबर एक की जिला पंचायत सदस्य सीमा सिंह का कहना है कि क्षतिग्रस्त मार्ग के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर जिला पंचायत में दिया गया है। बजट आने पर मार्ग का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed