फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Varanasi Buxar and PDDU Subedarganj MEMU will run from one

एक से चलेगी वाराणसी बक्सर और पीडीडीयू सुबेदारगंज मेमू

Fri, 29 Jul 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Buxar and PDDU Subedarganj MEMU will run from one
पीडीडीयू नगर। यात्रियेें की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने बंद चल रहे वाराणसी बक्सर और पं. दीनदयाल उपाध्याय सुबेदारगंज मेमू पैसेंजर सहित 11 जोड़ी ट्रेनों को एक अगस्त से फिर से चलाएगी। पीडीडीयू जंक्शन से दो पैसेंजर के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि एक अगस्त से बक्सर बनारस मेमू का संचालन शुरू किया जाएगा। मेमू बक्सर से सुबह 06.20 बजे खुलकर 10.15 बजे बनारस पहुंचेगी। वहीं बनारस से यह ट्रेन शाम 18.05 बजे खुलकर 23.05 बजे बक्सर पहुंचेगी। इसी तरह पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सुबेदारगंज मेमू पैसेंजर पीडीडीयू जंक्शन से सुबह चार बजे खुलकर सुबह 09.30 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सुबेदारगंज से शाम 18.10 बजे खुलकर रात 23.54 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। इसके साथ ही एक अगस्त से गया डेहरी आन सोन मेमू, सिंगरौली-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, शक्तिनगर-वाराणसी इंटरसिटी, चोपन-प्रयागराज एक्सप्रेस, दरभंगा-वाराणसी सिटी, सहरसा-मधेपुरा मेमू, सहरसा-समस्तीपुर मेमू, समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर मेमू, सोनपुर-छपरा मेमू पैसेंजर का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed