फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vaccination of children will start soon

शीघ्र आरंभ किया जाएगा जिले में बच्चों का वैक्सीनेशन

Tue, 03 May 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of children will start soon
चंदौली। जनपद का स्वास्थ्य महकमा शासन के निर्देश पर बच्चों के कोरोनारोधी वैक्सीनेशन के लिए सभी तैयारी पूरी कर चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो वैक्सीनेशन की गाइडलाइन तो आ गई है लेकिन अभी तक वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराया गया है। वैक्सीन आते ही अभियान चलाकर वैक्सीनेशन का निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमा ने पांच से 12 वर्ष के बच्चों के वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी कर ली है। सरकार की ओर से वैक्सीन उपलब्ध होते ही वैक्सीनेशन शुरू करा दिया जाएगा। कोरोना की वैक्सीन वैज्ञानिक तरीके से अलग-अलग चरण में अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों को लगाई जा रही है। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ हाईरिस्क वाले मरीजों और बुजुर्गों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ। इसके बाद वयस्कों को वैक्सीन लगाई गई। वैक्सीन की उपलब्धता बढ़ने और बच्चों पर वैक्सीन के ट्रायल के बाद इस साल जनवरी में 15 से 18 साल तक के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ। इसके बाद मार्च में 12 से 14 साल तक के बच्चों के वैक्सीनेशन को भी मंजूरी मिली। अब इसी कड़ी में पांच से 12 वर्ष की उम्र के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू होना अहम है। वैक्सीन निर्माताओं द्वारा किए गए ट्रायल के परिणामों के नतीजे डीसीजीआई को सौंपे थे। इन नतीजों का अध्ययन करने के बाद ही डीसीजीआई ने बच्चों के वैक्सीनेशन को आपात मंजूरी दी है।
विज्ञापन

चंदौली।पिछले शनिवार को जिले के दौरे पर आए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कहा था कि पांच से 12 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से गंभीर है। डीजीसीआई की मंजूरी मिलने के बाद विशेषज्ञों की तीन अलग-अलग कमेटियां इसका अध्ययन करेंगी। इनमें टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह, कोरोना कार्य समूह और स्थायी तकनीकी उप-समिति शामिल हैं। इन कमेटियों की मंजूरी के बाद वैक्सीन प्रबंधन पर बना राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह स्वास्थ्य मंत्रालय को इन दोनों टीकों के इस्तेमाल की सिफारिश करेगा। इसके बाद मंत्रालय की ओर से वैक्सीनेशन शुरू होने की जानकारी दी जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में कुछ दिन लग सकते हैं। इसके बाद बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में बच्चों के वैक्सीनेशन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। वैक्सीन उपलब्ध होते ही अभियान चलाकर वैक्सीनेशन शुरू करा दिया जाएगा। डॉ. आरबी शरण, जिला नोडल अधिकारी कोविड-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed