फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Vaccination is necessary to prevent corona, does not cause side effects

कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक है टीका, नहीं होता दुष्प्रभाव

Wed, 10 Mar 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Vaccination is necessary to prevent corona, does not cause side effects
कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक है टीका, नहीं होता दुष्प्रभाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। कोरोना महामारी का प्रभाव एक बार फिर कुछ राज्यों में तेजी से फैल रहा है। इससे बचाव के लिए सावधानी और टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है। ऐसे में हर किसी को टीकाकरण कराना चाहिए। सरकारी अस्पतालों में सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को 45 से 60 वर्ष तक के लोगों को निशुल्क टीका लगाया जा रहा है। इसको लेकर लोगों में उत्साह दिख रहा है। स्थिति यह है कि स्वास्थ्य कर्मियों को लक्ष्य से कम टीका लगा लेकिन आम लोग उत्साह पूर्वक टीका लगवा रहे हैं।

टीकाकरण करा चुके लोगों का कहना है कि इससे किसी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव नहीं हो रहा है बल्कि इससे रोग से लड़ने का एक आत्म विश्वास आ रहा है। नगर निवासी हरिहर प्रसाद ने कहा कि एक वर्ष कोरोना की वजह से बेकार गए। अब जब टीका आ गया है तो सुरक्षा के लिए टीका लगवाना सबसे जरूरी है। इसी वजह से मैने टीका लगवाया। इसी तरह शंभूनाथ गुप्ता ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में यह टीका मुफ्त लग रहा है। इसे मैंने लगवाया और किसी प्रकार का दुष्प्रभाव सामने नहीं आया। राम निहोर साहू ने कहा कि टीका के बारे में तमाम तरह के दुष्प्रचार किए गए लेकिन यह गलत है। टीका लगवाने से किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होती है। ईस्टर्न बाजार निवासी गुरजिंदर कौर ने कहा कि वैश्विक आपदा कोरोना से लड़ाई का मुख्य हथियार कोविड का टीका है। इसे हर किसी को लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed