फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Used to smuggle chicken grains through the litter, liquor worth Rs 50 lakh recovered

Chandauli News: मुर्गी के दाने की बिल्टी से करते थे तस्करी, 50 लाख की शराब बरामद

Mon, 16 Dec 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Used to smuggle chicken grains through the litter, liquor worth Rs 50 lakh recovered
चकिया। पुलिस ने शनिवार को हरियाणा से बिहार भेजी जा रही 50 लाख की शराब पकड़ी। कंटेनर से 620 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मथुरा निवासी कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में बताया कि मुर्गी के दाने की बिल्टी बनवाकर शराब की तस्करी करते हैं।
विज्ञापन


सीओ राजीव सिसोदिया ने बताया कि पुलिस को चकमा देने के लिए टेंगरा मोड से हाईवे छोड़कर शिकारगंज होते हुए शराब तस्करों के बिहार जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्विलांस टीम ने शिकारगंज स्थित राजा साहब के पोखरे के पास घेराबंदी कर एक कंटेनर को रोककर जांच की तो उससे 620 पेटी (5518.8 लीटर) शराब बरामद हुई। वहीं, कंटेनर चालक मथुरा निवासी मोहन श्याम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि इस साल यह शराब की सबसे बड़ी बरामदगी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि हरियाणा के कालरवास नैचना, रेवाड़ी निवासी ट्रक मालिक रविंद्र सिंह मुर्गी के दाना की बिल्टी बनवाकर शराब की खेप बिहार भेजता था। चालक से रास्ते में पुलिस कागज मांगती, तो वह मुर्गी का दाना बताकर निकल जाता था। आरोपी चालक ने पुलिस को बताया कि वह हरियाणा से शराब लेकर दिल्ली, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र और झारखंड होते हुए बिहार जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed