फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Used to change the number plate of the vehicle according to the state, used to smuggle liquor

Chandauli News: गाड़ी का राज्य के अनुसार बदल देते थे नंबर प्लेट, करते थे शराब की तस्करी

Fri, 15 Nov 2024 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Used to change the number plate of the vehicle according to the state, used to smuggle liquor
पीडीडीयू नगर। शराब तस्करी के लिए तस्कर रोज नए तरीके अपना रहे हैं। तस्कर हरियाणा से चोरी की कार में शराब लेकर बिहार में सप्लाई करते थे। वे जिस भी राज्य से गुजरते वहां का के नंबर का फर्जी नेम प्लेट लगा लेते थे। कंदवा और सैयदराजा पुलिस ने 9 लाख की शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी आदित्य लांग्हे ने बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा किया।
विज्ञापन


एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि कंदवा पुलिस टीम बुधवार की देर रात बरहनी में बैरियर पर संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि 2 कार जमानियां की तरफ से आ रही हैं। उक्त वाहन में अंग्रेजी शराब है, जो कि चंदौली के रास्ते बिहार जाने वाली है। कुछ ही देर में जमानियां की तरफ से दो सफेद कलर की कार, तेजी से आती हुई दिखाई दी। दोनों ही कारों में चालक सहित कुल 4 लोग बैठे थे। पुलिस ने दोनों वाहनों की तलाशी ली, तो दोनों वाहनों में से 534 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पकड़े गए वाहनों का नंबर प्लेट फर्जी निकला, जिसमे एक वाहन चोरी की थी। वहीं सैयदराजा पुलिस ने बरठी-कमरौर गांव के करीब हाईवे से एक सफेद रंग की बोलरो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया। बोलेरो गाड़ी से कुल 50 पेटी से 2400 पीस अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए, एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वे जनपद चन्दौली से शराब खरीद कर, बिहार प्रांत में ऊंचे दामों में बेचने के लिए ले जा रहें थे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि थाना कंदवा और सैयदराजा पुलिस द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब के साथ कुल 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब को तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा था। कंदवा पुलिस टीम द्वारा बरामद शराब की कीमत करीब 6 लाख व सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा बरामद शराब की कीमत करीब 3 लाख रुपये है। तस्करों की पहचान निरंजन कुमार पासवान, ग्राम चिन्दुवारा बिहार, अरविन्द पासवान, नालंदा बिहार, शनि कुमार, कंकणबाग,पटना, दीपक कुमार, कंकणबाग पटना और विकास सिंह ग्राम भुसीकृतपुरवा थाना शहाबगंज,जिला चन्दौली के रूप में हुई है। इनपर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed