फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Urea is missing from cooperatives, private shops are full

सहकारी समितियों से नदारद है यूरिया, निजी दुकानों पर भरमार

Tue, 28 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Urea is missing from cooperatives, private shops are full
चंदौली। बारिश होने के साथ ही धान की खेती में किसान जुट गए हैं। आवश्यकता के समय सहकारी समितियों पर यूरिया नदारद है। सहकारी समितियों पर खाद नहीं होने से किसानों को खेती के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में 83 सहकारी समितियां और छह से अधिक इफ्को सेवा केंद्र हैं। यहां पर उर्वरक की बिक्री की जाती है। सहकारी समितियों पर उर्वरक के उपलब्धता की बात करें तो 8400 मेट्रिक टन यूरिया के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इसमें टोटल 820 मैट्रिक टन उपलब्धता बिक्री केंद्र और बफर स्टॉक में है। इसमें 480 बिक्री केंद्रों पर और 340 बफर स्टॉक में है। डीएपी का 5069 मैट्रिक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें कुल उपलब्धता 5047 मेट्रिक टन है। जिसमें बिक्री केंद्र पर 5047और 400 मेट्रिक टन का बफर स्टॉक है। एमओपी 16 मेट्रिक टन बिक्री केंद्र पर उपलब्ध है लेकिन इसका लक्ष्य निर्धारित नहीं है। वही एनपीके की 290 मेट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन 1275 मेट्रिक टन केंद्र पर और 136 मेट्रिक टन का बफर स्टॉक है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकारी केंद्रों पर उर्वरक की उपलब्धता कम है, लेकिन निजी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है।
विज्ञापन

जनपद में उर्वरक की कोई कमी नहीं है। उर्वरक की उपलब्धता सरकारी केंद्रों पर कम है, लेकिन निजी क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। जनपद में जल्द ही सरकारी उर्वरक केंद्रों पर भी पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध होने की उम्मीद है। -बसंत दुबे,जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed