फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UP Traffic road jam policemen sweated in cold weather system collapsed in camp

UP Traffic : नौ घंटे तक लगा रहा जाम..., ठंड के मौसम में पुलिसकर्मियों को छूटे पसीने; पड़ाव में चरमराई व्यवस्था

Tue, 28 Jan 2025 01:47 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 28 Jan 2025 01:47 AM IST
सार

वाराणसी में यूपी 65 के अलावा किसी भी बाहरी वाहन को जिले में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इस कारण आसपास के जिलों से बनारस आने वालों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को चंदाैली-वाराणसी के बाॅर्डर पड़ाव पर नाै घंटे तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन
UP Traffic road jam policemen sweated in cold weather system collapsed in camp
चंदाैली-वाराणसी के बाॅर्डर पड़ाव पर चरमराई यातायात व्यवस्था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के बाद काफी संख्या में लोग बनारस की ओर लौट रहे हैं। इससे वहां काफी भीड़ हो रही है। सोमवार को बनारस में भीड़ बढ़ने के कारण वहां के प्रशासन की तरफ से राजघाट पुल पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। 

विज्ञापन


इससे पड़ाव चौराहे पर भयंकर जाम लग गया। बाद में बनारस प्रशासन की ओर से यूपी-65 रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ियों काे राजघाट पुल से प्रवेश की अनुमति दी गई। इस बीच सुबह नौ से शाम 6 बजे तक पड़ाव चौराहे पर लगभग नौ घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ बनारस श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए आ रही है। हर दिन बनारस में काफी भीड़ हो रही है। सोमवार को अचानक श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर बनारस जिला प्रशासन की तरफ से सुबह करीब नौ बजे राजघाट पुल से वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते पड़ाव चौराहे पर भयंकर जाम लग गया। इस दौरान कई एंबुलेंस के अलावा ट्रेन पकड़ने के लिए वाराणसी और पीडीडीयू जंक्शन पर जाने-आने वाले यात्री भी जाम में फंस गए। इसके अलावा कई लोगों को फ्लाइट पकड़नी थी, वे भी जाम में फंस गए।

पुलिसकर्मियों ने की कड़ी मशक्कत
जाम हटाने में इस ठंड में भी पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। पुलिसकर्मी जाम समाप्त कराने के लिए कड़ी मशक्कत करते रहे। पड़ाव चौराहे पर जाम लगने के बाद जिले के अधिकारियों ने वाराणसी जिला प्रशासन से वार्ता की।

इसके बाद बनारस प्रशासन ने शाम छह बजे यूपी-65 लिखे वाहनों को राजघाट पुल की तरफ से प्रवेश की अनुमति दी। इसके बाद फिर चंदौली और दूसरे जिले की गाड़ियों का प्रवेश शुरू हुआ। इसके बाद शाम लगभग छह बजे यातायात सामान्य हुआ।

मुगलसराय कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि बनारस में श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा होने के कारण राजघाट से वाराणसी की तरफ वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। बाद में अधिकारियों से वार्ता कर वाहनों का प्रवेश शुरू कराया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed