फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UP Power Cut: SP MLA reached Chandasi sub-centre angry with power cut, reprimanded officials, warned

UP Power Cut: बिजली कटौती से नाराज चंदासी उप केंद्र पहुंचे सपा विधायक, अधिकारियों की लगाई फटकार, दी चेतावनी

Tue, 20 Jun 2023 08:33 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 20 Jun 2023 08:33 AM IST
सार

भीषण गर्मी में नगर सहित जनपद की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। कहीं ट्रिप तो कहीं जर्जर तार टूट कर धराशाई हो जा रहा है ।जिससे घंटो बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो रही है। सबसे खस्ता हालत मुगलसराय नगर की है ।जहां प्रतिदिन कहीं ना कहीं जर्जर तार टूट जा रहा है। जिससे घंटों घंटों तक विद्युत आपूर्ति ठप हो जा रही है।

विज्ञापन
UP Power Cut: SP MLA reached Chandasi sub-centre angry with power cut, reprimanded officials, warned
समर्थकों के साथ विद्युत उपकेंद्र चंदासी पहुंचे सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडीडीयू नगर में हो रही अनियमित बिजली कटौती से नाराज समाजवादी पार्टी के सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव सोमवार की रात दस बजे चंदासी उप केंद्र पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और बिजली व्यवस्था सही नहीं होने पर उप केंद्र पर ही आंदोलन की चेतावनी दी। करीब 1 घंटे तक उपकेंद्र पर विधायक और बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच वार्ता चलती रही। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। एसी के आश्वासन के बाद विधायक उप केंद्र से वापस लौटे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Heat Stroke in UP: पत्नी की मौत के बाद मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए पति लगा रहा चक्कर, सुनाई अपनी व्यथा
विज्ञापन

भीषण गर्मी में नगर सहित जनपद की बिजली व्यवस्था  चरमरा गई है। कहीं ट्रिप तो कहीं जर्जर तार टूट कर धराशाई हो जा रहा है ।जिससे घंटो बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो रही है। सबसे खस्ता हालत मुगलसराय नगर की है ।जहां प्रतिदिन कहीं ना कहीं जर्जर तार टूट जा रहा है। जिससे घंटों घंटों तक विद्युत आपूर्ति ठप हो जा रही है। इससे लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कमोवेश यही  हालात सोमवार को देर शाम तक बनी रही। जिसकी शिकायत सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने अधिशासी अभियन्ता मनोज कुमार से किया तो उन्होंने गोल मटोल जवाब देना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आक्रोशित विधायक ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ चंधासी पावर हाउस पर पहुंचकर जमकर उन्हें और अन्य अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और चेताया कि बिजली दुर्व्यवस्था दूर नहीं की गई तो कार्यकर्ताओं के साथ हम लोग धरने पर भी बैठेंगे। हालांकि एसी ने टेलीफोन से विधायक से आश्वासन दिया कि मंगलवार से नगर के जर्जर तार बदलने का काम शुरू हो जाएगा। इस पर विधायक अपने समर्थकों के साथ वापस लौट गए । वही सूचना पर मुगलसराय थाना प्रभारी दीनदयाल पांडे भी पुलिस के साथ पहुंचे थे ।इस मौके पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव, जिला महासचिव नफीस अहमद गुड्डू, अमरनाथ जायसवाल मोनू,पूर्व सभासद विनय यादव डब्बू,अशोक यादव, किसान नेता केदार यादव,पूर्व अध्यक्ष छात्र संघ प्रदीप यादव, प्रधान धीरज यादव, रजत वर्मा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed