{"_id":"6afa11eedba86c24b700fd63","slug":"up-board-sent-proposal-for-78-examination-centres-one-more-chance-to-file-objections-chandauli-news-c-189-1-chl1002-157717-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 78 परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव भेजा, आपत्ति दर्ज कराने का एक मौका और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 78 परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव भेजा, आपत्ति दर्ज कराने का एक मौका और
विज्ञापन
51 आपत्तियों के निस्तारण के बाद एक केंद्र घटा, आज जारी होगी नई अनंतिम सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिले में 78 परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव तैयार कर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दिया है। अक्तूबर में जारी अनंतिम सूची में 79 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस पर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद एक केंद्र कम कर दिया गया है। स्कूलों को आपत्ति दर्ज कराने का एक मौका और मिलेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए विद्यालयों से प्राप्त आपत्तियों का समिति ने परीक्षण किया है। निर्धारित मानकों के आधार पर एक केंद्र घटाने का निर्णय लिया गया है। अब 78 केंद्रों का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया है। 16 नवंबर को नई अनंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद विद्यालयों को 21 नवंबर तक दोबारा आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। बताया कि पहली अनंतिम सूची में 31 सहायता प्राप्त, चार राजकीय और 44 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। केंद्र निर्धारण में सीसीटीवी कैमरे, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, स्ट्रांग रूम, विद्यालयों के बीच की दूरी और पिछले वर्षों के परिणाम को ध्यान में रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि परीक्षार्थियों को नजदीक और सुविधायुक्त केंद्र मिले। बोर्ड परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके।