फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UP board: 101 centers set up for examination, up to 30 objections sought

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए बने 101 केंद्र, 30 तक मांगी आपत्तियां

Fri, 29 Jan 2021 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
UP board: 101 centers set up for examination, up to 30 objections sought
पीडीडीयू नगर।। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी है। ऑनलाइन केंद्रों के निर्धारण के बाद इसकी सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर चस्पा कर दी गई है। डीआईओएस डॉ. विनोद कुमार राय ने कहा कि 30 जनवरी तक प्रधानाचार्यों/प्रबंधकों से आपत्तियां मांगी गई है। आपत्तियां आने के बाद उसका समाधान कर शासन को सूची भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

पिछले साल यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए 95 केंद्र बनाए गए थे। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए शिक्षा विभाग ने शासन के निर्देश पर छह केंद्रों की संख्या बढ़ा दी है। इस साल 101 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। वहीं बोर्ड परीक्षार्थी भी इस साल घट गए हैं। बोर्ड परीक्षा 2020 में 70247 हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थी शामिल हुए थे। वहीं इस बार बोर्ड परीक्षा में 3297 परीक्षार्थी कम हो गए हैं। हाईस्कूल और इंटर के कुल 66950 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। डीआईओएस ने बताया कि पंजीकरण के लिए बोर्ड की ओर से कई बार तारीख भी बढ़ाई गई लेकिन छात्र संख्या इस बार घटी है। कोरोना संक्रमण इसका कारण हो सकता है। वहीं केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। कार्यालय पर चस्पा करने के साथ ही ह्वाटसएप ग्रुप पर प्रधानाचार्यों को भेज दिए गए हैं। कोई विद्यालय केंद्र निर्धारण को लेकर अपनी आपत्ति देना चाहते हैं तो 30 जनवरी की शाम पांच बजे तक कार्यालय में उपलब्ध करा दें। इसके बाद आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed