{"_id":"60e6dc7fa205436ab549c94e","slug":"up-block-chief-election-2021-nomination-of-only-bjp-candidate-prema-from-naugarh-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: चंदौली के नौगढ़ से सिर्फ भाजपा प्रत्याशी प्रेमा का हुआ नामांकन, निर्विरोध चुना जाना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: चंदौली के नौगढ़ से सिर्फ भाजपा प्रत्याशी प्रेमा का हुआ नामांकन, निर्विरोध चुना जाना तय
Thu, 08 Jul 2021 04:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 08 Jul 2021 04:37 PM IST
सार
जोनल मजिस्ट्रेट दिनेश सिंह की मौजूदगी में सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान निर्धारित समय सीमा दोपहर तीन बजे तक प्रेमा कोल पत्नी मारकंडे के अलावा अन्य किसी भी बीडीसी सदस्य ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन
प्रत्याशी प्रेमा कोल ने किया नामांकन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के नौगढ़ विकासखंड के आरक्षित सीट पर ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रेमा कोल ने दो सेट में पर्चा दाखिल किया। अन्य किसी भी सदस्य ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया। एक ही पर्चा दाखिल होने से प्रेमा कोल का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया है।
विज्ञापन
जोनल मजिस्ट्रेट दिनेश सिंह की मौजूदगी में सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। ब्लॉक परिसर छावनी में तब्दील रहा। एआरओ समाज कल्याण अधिकारी और एसडीएम नामांकन करने वालों की राह देखते रहे, लेकिन निर्धारित समय सीमा दोपहर तीन बजे तक प्रेमा कोल पत्नी मारकंडे के अलावा अन्य किसी भी बीडीसी सदस्य ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन
प्रेमा कोल के के नामांकन पत्र पर पहले सेट में प्रस्तावक सुजीत सिंह उर्फ सुड्डू निवासी शमशेरपुर, अनुमोदक दुर्वासा यादव, निवासी चमेरबांध और दूसरे सेट में प्रस्तावक रेशम मौर्या निवासी मझगावां और अनुमोदक शारदा देवी निवासी अमृतपुर रही।
विज्ञापन