फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UP Assembly Election 2022 cm yogi rally in chandauli attack on samajwadi party

UP Chunav 2022: चंदौली में सीएम योगी बोले- सपा शासन में तमंचा लहराने वाला माफिया, आज व्हील चेयर पर कीड़े की तरह रेंग रहा

Fri, 04 Mar 2022 01:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Mar 2022 01:41 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने चंदौली में जनता को संबोधित करते हुए कहा, उन सरकारों में याद करिए क्या स्थिति थी। उन्हें नौजवानों की चिंता नहीं थी। महिलाओं की सुरक्षा नहीं थी। सपा का मानना है कि सैफई खानदान का विकास ही प्रदेश का विकास है। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 cm yogi rally in chandauli attack on samajwadi party
चंदौली में सीएम योगी की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव में एक चरण का मतदान अभी और बाकी है। शनिवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ चंदौली के चुनावी दौरे पर पहुंचे।  धानापुर के अमरवीर इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित कर उन्होंने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


कहा कि मऊ के अंदर दंगा कराकर यादवों, खटिकों, हरिजनों की हत्या कराने वाला माफिया अब खुली जीप में तमंचा लहराते नहीं, बल्कि जेल में व्हील चेयर पर कीड़े की तरह रेंगता नजर आ रहा है। सीएम योगी ने चंदौली के चारों विधानसभा से भाजपा प्रत्याशियों को जीताने की अपील की। साथ ही मंच से ही मतदान के लिए भी प्रेरित किया। 
विज्ञापन


टैबलेट व स्मार्ट फोन देने का वादा
सीएम ने कहा कि नौजवानों और युवाओं को क्यों नहीं टैबलेट व स्मार्ट फोन मिले। सपा का मानना है कि सैफई खानदान का विकास ही प्रदेश का विकास है। उन्होंने सरकार बनने पर दो करोड़ नौजवानों को टैबलेट व स्मार्ट फोन देने का वादा किया। कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा की सरकार में केवल सैफई महोत्सव होता था। इसमें न कोई भाव था और न ही कोई रंग। आयोजकों तक को पता नहीं था कि क्या हो रहा है। भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश को पहचान दिलाने वाले स्थलों व स्मारकों का विकास कराया। चंदौली में बाबा कीनाराम की जन्मस्थली व तपोस्थली का सुंदरीकरण कराया जा रहा है।

वहीं अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के साथ ही मथुरा, गोकुल व वृंदावन का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। वाराणसी के सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास की जन्मस्थली का भी विकास किया जा रहा है। इसके अलावा महाराज सुहेलदेव का स्मारक व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का सांस्कृतिक केंद्र बनवाने का काम डबल इंजन की सरकार कर रही है।

उन्होंने कहा कि कल चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। हमने जो कहा वो करके दिखाया। यूपी में विकास के लिए दमदार सरकार की जरूरत है। इसलिए चारों विधानसभा सीटों से पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाकर विधानसभा भेजें। दमदार सरकार होगी तभी विकास व बुलडोजर समान रूप से चलेंगे। माफिया व गुंडे आज जेल की हवा खाने को मजबूर हैं। यह जनता की ताकत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed