फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Unknown person's body found in Jamsoti bandh, stir

जमसोती बंधी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हड़कंप

Mon, 05 Jul 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Unknown person's body found in Jamsoti bandh, stir
नौगढ़ स्थानीय थाना के अंतर्गत जमसोती गांव के बंधी में सोमवार को युवक का शव उतराया मिला। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कराने की कोशिश की गई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। युवक की उम्र लगभग 45 वष है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर में लौवारी ग्रामसभा के जमसोती गांव के समीप बने बंधी के पास कुछ लोग गए तो एक युवक को मृत अवस्था में देखा। उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को बताया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव ने शव मिलने की सूचना नौगढ़ पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज चंद्रप्रभा राम नयन यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने मृतक के शिनाख्त की कोशिश की लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक केवल हाफ लोवर पहना हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed