{"_id":"6a1c91163162299ef60a6165","slug":"unfinished-road-invites-accidents-residents-distressed-chandauli-news-c-189-1-svns1011-149297-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अधूरी सड़क दे रही हादसाें को दावत, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अधूरी सड़क दे रही हादसाें को दावत, लोग परेशान
विज्ञापन
सकलडीहा। कस्बे के सघन तिराहे पर बीते तीन माह से सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे यहां जाम की स्थिति बनी रहती है और हादसों का खतरा बढ़ गया है। अधूरी सड़क के कारण ऑटो, सवारी वाहन सहित अन्य वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। कस्बा के लोगों ने अधूरी सड़क और नाला निर्माण की मांग की है।
चंदौली-सैदपुर वाया सकलडीहा मार्ग को करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से स्टेट हाईवे बनाया जा रहा है। कुल 30 किलोमीटर लंबी यह सड़क करीब तीन वर्षों से निर्माणाधीन है। कस्बे में सड़क निर्माण का कार्य जगह-जगह अधूरा पड़ा है।
सघन तिराहे पर कमालपुर और धानापुर जाने वाले मोड़ पर सड़क की ढलाई का कार्य अधूरा होने से यह मार्ग लंबे समय से वन-वे बना हुआ है। धानापुर, कमालपुर और चहनिया का यह मुख्य मोड़ होने के कारण यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन
कस्बा के मंटू मिश्रा, संदीप गुप्ता, गोलू यादव, सचिन पांडेय आदि ने बताया कि अधूरी सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बीते दिनों एक ट्रेलर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई थी। इसके अलावा कई लोग अलीनगर और सघन तिराहा पर चोटिल हो चुके हैं। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि कार्यदायी संस्था को शीघ्र सड़क निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।