{"_id":"636674d2e0a17f77e856c9a6","slug":"uncontrollable-car-entered-the-house-by-breaking-the-door-the-old-woman-died-chandauli-news-vns682162190","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandauli: तेजरफ्तार कार दरवाजा तोड़ घर में घुसी, चपेट में आने से चारपाई पर सो रही महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli: तेजरफ्तार कार दरवाजा तोड़ घर में घुसी, चपेट में आने से चारपाई पर सो रही महिला की मौत
Sat, 05 Nov 2022 11:00 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:00 PM IST
सार
चंदौली के दिरेहूं गांव में शनिवार सुबह एक बेकाबू कार सड़क किनारे स्थित घर का दरवाजा और दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई। हादसे में चारपाई पर सो रही महिला की कार से कुचल कर मौत हो गई।
विज्ञापन
कार को घर से बाहर निकाला गया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली के दिरेहूं गांव में शनिवार सुबह एक बेकाबू कार सड़क किनारे स्थित घर का दरवाजा और दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई। हादसे में चारपाई पर सो रही महिला की कार से कुचल कर मौत हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। पुलिस कार कब्जे में लेकर चालक को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
दिरेहूं गांव निवासी अलीमशाह के घर कुछ रिश्तेदार कार से आए थे। शनिवार की सुबह कार में लगी चाबी देखकर रिश्तेदार जावेद का बेटा कार को स्टार्ट कर गांव में घूमने निकल गया। इस दौरान अचानक कार बेकाबू हो गई। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे स्थित शहाबुद्दीन के घर का दरवाजा और दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई।
विज्ञापन
कार की चपेट में आकर चारपाई पर सो रही शहाबुद्दीन की माता मफीदून (65) की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। मौके पर गांवों वालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही चकिया कस्बा चौकी इंचार्ज हरिकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इसके बाद कार को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ कर कोतवाली ले गे।। वहीं वृद्धा की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। इस संबंध में कोतवाल मुकेश कुमार ने बताया कि घटना में शामिल कार को कब्जे में ले लिया गया है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।